छत्रपति संभाजीनगर , फरवरी 03 -- हाराष्ट्र के छत्रपति. संभाजीनगर के अहमदनगर रोड पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब 1:45 बजे हुआ, जब यात्रियों से भरा एक ऑटो-रिक्शा सड़क किनारे खड़े एक खराब टेम्पो से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो-रिक्शा चालक रईस हाशिम शेख (35) और महिला यात्री रुक्मिणी येंगे (45) की मौके पर ही मौत हो गयी।
इस दुर्घटना में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत घाटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, आकाश माली ने लगभग 1:55 बजे अग्निशमन कक्ष को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पद्मपुरा अग्निशमन केंद्र की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो-रिक्शा चालक क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर फंस गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित