शिवपुरी , मार्च 12 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक आवास के सामने ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार ऋषभ रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित