जेटलपुर (गुजरात) , मार्च 05 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर आगे बढ़ते हुए ऐसा भारत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, जो सृष्टि के कल्याण के लिए पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर सके।
संघ प्रमुख ने संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का कार्य समाज के सहयोग से आगे बढ़ता रहेगा और इस लक्ष्य को जल्द हासिल करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक परस्पर सहयोग और समर्पण की भावना के साथ लगातार मिलते रहेंगे और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित