भोपाल , दिसंबर 17 -- दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।

मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग रेंज में मंगलवार को हुए मुकाबले में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 470.5 का स्कोर के साथ स्वर्ण पदक, नीरज कुमार ने 463.7 के साथ स्कोर के साथ रजत पदक जीता और अखिल श्योराण 451.8 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

किरण अंकुश जाधव अपने खिताब का बचाव करने में नाकाम रहे और 440.0 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। पेरिस 2024 के कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले 429.7 के साथ पांचवें स्थान पर रहे। अर्जुन बबूता 414.9 के साथ छठे स्थान पर रहे, जबकि मोनू कुमार 403.2 और मानवेंद्र सिंह शेखावत 401.6 के साथ फाइनल लाइन अप में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित