जयपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि ऐतिहासिक स्थलों कीविरासत सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इनके महत्व और गौरव को समझ सकें।
श्रीमती दिया कुमारी ने विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शनिवार को यह बात कही। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं, जो हमारी संस्कृति और विरासत की पहचान हैं और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे इन ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण करें और उनका सम्मान बनाये रखें। उप मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत केवल अतीत की निशानी नहीं, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा भी है, इसलिए सभी को मिलकर इसके संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित