मुंबई , अप्रैल 01 -- ्यूजिक वीडियो "शादी फ़रमाइश" का आधिकारिक पोस्टररिलीज कर दिया गया है।

एस पी सरगम के बैनर तले बने इस प्रोजेक्ट में म्यूजिक, ग्लैमर और हाई-एंड प्रोडक्शन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।पोस्टर में अश्मित पटेल और आकांक्षा पुरी नजर आ रहे हैं, जिनकी दमदार मौजूदगी और शानदार केमिस्ट्री तुरंत ध्यान खींचती है। इसका रिच और रॉयल थीम यह संकेत देता है कि यह म्यूजिक वीडियो विजुअली भव्य होने के साथ-साथ इमोशनल गहराई भी पेश करेगा।

इस गाने को जगतिंदर सिंह सिद्धू और रवीश खन्ना की सुरीली आवाज़ों ने सजाया है, जबकि इसके दिल को छू लेने वाले बोल रवीश खन्ना ने लिखे हैं। गाने का संगीत मोज़िक एमी ने कंपोज़ किया है। इस प्रोजेक्ट का म्यूजिक लेबल और प्रोडक्शन हाउस एस पी सरगम है, जो उच्च गुणवत्ता वाले म्यूजिक प्रोडक्शन के लिए जाना जाता है।

इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन शुभ ठाकुर और साहिल मसीह ने किया है, जिन्होंने इसके विजुअल स्टोरीटेलिंग को बेहद खूबसूरती से तैयार किया है।

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को सिमरन ग्रोवर , पंकज गुप्ता और स्कीप्री ने शुरू किया और सपोर्ट किया है। उनकी सोच और मेहनत ने सादी फ़रमाइश को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है। उनका यह सहयोग दर्शकों के लिए क्रिएटिव और प्रभावशाली म्यूजिक कंटेंट बनाने की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बेहतरीन कलाकारों और क्रिएटर्स की टीम के साथ, एस पी सरगम का "शादी फ़रमाइश " दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने और म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन में एक नया बेंचमार्क सेट करने के लिए तैयार है। पोस्टर लॉन्च के साथ ही इसके प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है, और फैंस इसके ऑफिशियल रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित