नयी दिल्ली , दिसंबर 17 -- अमेरिका (नास्डाक) में सूचीबद्ध लूप इंडस्ट्रीज ने बुधवार को बताया कि भारत में उसके संयुक्त उद्यम एस्टर लूप इनफिनिट टेक्नोलॉजीज प्रा.लि. ने गुजरात के भरूच में पुनर्चक्रण पर आधारित पीईटी रेजिन उत्पादन सुविधा के निर्माण के लिए टोयो इंजीनियरिंग इंडिया के साथ इंजीनियरिंग कार्य हेतु विस्तृत अनुबंध किया है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह अनुबंध भारत में उसकी परियोजनाओं की पूरी डिज़ाइन प्रक्रिया, खरीद इंजीनियरिंग और तकनीकी दस्तावेज़ों को तैयार करने के लिए।

इन्फिनिट लूप इंडिया के उत्पाद पैकेजिंग और वस्त्र क्षेत्रों के काम आते हैं। एस्टर लूप इनफिनिट की 70,000 टन पीईटी रेजिन उत्पादन क्षमता की यह सुविधा 2027 के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। इस संयुक्त उद्यम ने हाल ही में नाइकी के साथ कई वर्ष तक के लिए आपूर्ति का एक मसझौता किया है।

लूप इंडस्ट्रीज ने भारत में एस्टर इंडस्ट्रीज के साथ यह साझा उद्यम स्थापित किया है। टोयो वैश्विक स्तर पर इंजीनियरिंग , खरीद एवं निर्माण सेवाएं देने वाली फर्म है जिसे भारत में बड़े पैमाने पर औद्योगिक और पेट्रोकेमिकल परियोजनाओं को चार दशकों से अधिक समय तक निष्पादित करने का अनुभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित