संत कबीर नगर , मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गुलाम हुसैन, मंसूर आलम और मसकूर आलम को बौरब्यास चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता आसमा खातून ने 16 मार्च को तहरीर दी थी। आरोप है किदरवाजे पर मुर्गी के बीट को लेकर हुए विवाद के दौरान इन तीनों आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी पठान टोला, थाना बखिरा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित