देहरादून , अप्रैल 05 -- उत्तराखंड में देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र से रविवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।
एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि में कंट्रोल रूम जनपद देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना राजपुर, चौकी आईटी पार्क क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा पर्यटक स्थल के समीप एक व्यक्ति लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
टीम ने अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में गहन तलाश एवं बचाव अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला। इस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। फिलहाल जिला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित