अमृतसर , मार्च 21 -- शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर जून 2026 में पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सिख श्रद्धालुओं से पासपोर्ट जमा करने की अपील की है। यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु अपने पासपोर्ट 31 मार्च तक शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय स्थित 'यात्रा विभाग' में जमा करवा सकते हैं।

शिरोमणि कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने शनिवार को कहा कि पासपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गयी है। उन्होंने कहा कि जत्थे में जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को अपने पासपोर्ट शिरोमणि कमेटी के क्षेत्रीय (हल्का) सदस्य की सिफारिश के साथ जमा करने होंगे। पासपोर्ट के साथ पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या वोटर कार्ड की फोटोकॉपी देना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित