चेन्नई , फरवरी 20 -- तमिलना़डु की राजधानी चेन्नई के श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर (एसआरएमसी) ने शुक्रवार को मुश्किल सर्जरी के लिए रोबोट-सहायता प्राप्त तकनीक को लॉच किया।

एसआरआईएचईआर के कुलाधिपति श्री वीआर वेंकटचलम ने इंट्यूटिव दा विंची एडवांस्ड रोबोटिक सर्जिकल प्रणाली का उद्घाटन किया। इसमें पारंपरिक सर्जरी की तुलना में मरीज अक्सर तेजी से ठीक होते हैं। निशान छोटे होते हैं। संक्रमण का खतरा कम होता है और अस्पताल में कम समय तक रहना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित