मिर्जापुर , जनवरी 16 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का एक घोटाला है। दरअसल, देश में संवैधानिक संस्थाओं का जम कर दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी और सीबीआई को विरोधी दलों को डराने के लिए किया जा रहा है। अपने तीसरे चरण की पदयात्रा शुरू करने से पहले यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि इस पदयात्रा को रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो नाम दिया है।
उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। ईडी और सीबीआई मोदी के गुंडे की तरह काम कर रहे हैं। ये एजेंसियां विपक्षी दलों को डराने धमकाने के लिए है। भाजपा विपक्षी दलों को डरा कर चुनाव जीतने का एक उपक्रम बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित