भोपाल , नवंबर 04 -- मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य में शुरु हुई निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इसके पीछे एजेंडा क्या है।
श्री सिंघार ने कहा कि यह काम बहुत जल्दबाजी में किया जा रहा है। भाजपा का इसके पीछे एजेंडा क्या है। क्या 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की तैयारी है या फिर पुराने मतदाता सूची घोटालों को छिपाने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है। कांग्रेस ने हर बूथ पर एजेंट नियुक्त किए हैं और एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है ताकि आयोग की गड़बड़ियों को उजागर किया जा सके।
किसानों से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमाने आदेश थोपे जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित