मुरादाबाद , जनवरी 12 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर दानिश अली ने सोमवार को कहा कि एसआईआर के बहाने कांग्रेस के परंपरागत मतदाताओं का नाम काटने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रयास को सफल नहीं होने दिया जायेगा। श्री अली ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा इस वक्त वोट चोरी के मंसूबे पूरे होने के सपने देख रही है। मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के जरिए मतदाता सूची से नाम काटकर कांग्रेस के वोट प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इन मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस की 100 दिवसीय प्रमुख योजनाओं में , संविधान संवाद महापंचायत,व राहुल गांधी के संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रदेश में 30 से अधिक महापंचायतें आयोजित किया जाना शामिल है। इसकी शुरुआत 24 जनवरी को सीतापुर से होगी, उसके बाद लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रतापगढ़ सहित पूरे प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। इनमें योगी सरकार की असफलताओं को उजागर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित