गोरखपुर , दिसंबर 19 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)अभियान में अपना शत प्रतिशत योगदान दें।
योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में योगी ने शुक्रवार को कहा कि एसआई आर में लगने वाली मेहनत लोकतंत्र के लिए है इसलिए घर.घर संपर्क करें। एक.एक नाम जुड़वाने का काम करें। मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। कार्यकर्ता घर.घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य करें।
बैठक में भाजपा महानगर के सात मंडलों के पदाधिकारी.कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं वही लोग एसआईआर पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। वह जीते तो उनका पुरुषार्थ और अगर वह हारते हैं तो इवीएम को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों का यही एकमात्र मुद्दा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित