देहरादून , मार्च 20 -- उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में मतदाताओं के होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एससीआर) सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में एसआईआर के लिए नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने सबंधित नोडल अधिकारीयों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के साथ आईटी वॉलिंटियर्स की तैनाती की जा रही है। ये सभी वालिंटियर्स गणना प्रपत्र के डिजिटलाइजेशन में सहायता करेंगे। इसके अलावा, गणना प्रपत्र बांटने और संकलन में भी वे लोग सहायता करेंगे।

सीईओ ने अपर सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक, शहरी विकास को निर्देश दिए कि जल्द ही तकनीकी रुप से दक्ष युवाओं को इस अभियान में शामिल किया जाए। उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊ आयुक्तों को भी मैपिंग पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।

बैठक में निदेशक शहरी विकास विनोद गिरि गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक महिला बाल विकास बीएल राणा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, निदेशक एसआईसी मनीष जुगरान, अपर निदेशक आईटीडीए तीरथ पाल, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां सहित गढवाल और कुमाऊ मंडल के अपर आयुक्त शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित