मैड्रिड , अप्रैल 24 -- बेल्जियम की एलीज मर्टेंस ने शुक्रवार को युवा टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ईला के खिलाफ जीत दर्ज करे हुए मैड्रिड ओपन 2026 के तीसरे राउंड में जगह बना ली हैं।

आज यहां डब्ल्यूटीए 1000 टेनिस टूर्नामेंट में 19वीं वरीयता प्राप्त मर्टेंस ने एक घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में फिलीपींस की ईला पर सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से जीत दर्ज की। दुनिया की शीर्ष महिला युगल खिलाड़ी मर्टेंस ने, बिना वरीयता प्राप्त ईला के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की अपनी 13वीं एकल जीत पक्की की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित