चेन्नई , दिसंबर 22 -- भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) एक विशेष वाणिज्यिक मिशन में भारत के भारी रॉकेट एलवीएम3-एम6 के जरिये अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के सबसे भारी 6.5 टन वजनी ब्लूबर्ड-6 संचार उपग्रह को श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से 24 दिसंबर को प्रक्षेपित करेगा।

इसरो ने कहा कि यह प्रक्षेपण बुधवार सुबह 8:54 बजे दूसरे 'लॉन्च पैड' से होगा। यह अब तक भारत द्वारा प्रक्षेपित किया जाने वाला सबसे भारी पेलोड होगा। उपग्रह को पृथ्वी की निचली कक्षा (एलईओ) में स्थापित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित