बारां , मार्च 24 -- राजस्थान में बारां में नया एलपीजी सिलेंडर बुक करने के सम्बंध में संशोधित नियम जारी किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि नया सिलेंडर बुक करने और मौजूदा बुकिंग के लिए लागू किए गए संशोधित नियम के तहत अब 14.2 किलोग्राम (घरेलू सिलेंडर) सामान्य 25 दिन, उज्ज्वला योजना में 45 दिन, पांच किलोग्राम (घरेलू सिलेंडर) सामान्य नौ दिन, उज्ज्वला योजना में 16 दिन, 10 किलोग्राम (कंपोजिट सिलेंडर) सामान्य 18 दिन में बुक कराए जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित