रुद्रप्रयाग/देहरादून, मार्च 13 -- इजरायल-अमेरिका का ईरान के साथ युद्ध के कारण एलपीजी, एनपीजी के आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बाद घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया। जिसने घोलतीर और सुमेरपुर बाजार क्षेत्र में 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

जिला अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। जब्त किए गए सिलेंडरों को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित