जयपुर , मार्च 21 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की किल्लत से आमजन त्रस्त है और ऐसे समय में राज्य सरकार को अन्नपूर्णा रसोई का विस्तार कर राहत देनी चाहिए।
श्री गहलोत ने शनिवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चाहे श्रमिक, मुसाफिर, विद्यार्थी या मरीजों के परिजन हो, सस्ता और सम्मानजनक भोजन संकट के समय सबका संबल बना है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों में इस योजना का दायरा बढ़ाना समय की मांग है। आने वाले संकट से बचने के लिए अविलंब इन रसोइयों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित