विजयवाड़ा , मार्च 20 -- आंध्र प्रदेश के नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंडला मनोहर ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
श्री मनोहर ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थिति से निपटने के लिए केरोसिन की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिक आपूर्ति मंत्रालय लगातार एलपीजी की स्थिति की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर, 2025 को 5.04 लाख बुकिंग हुई थीं और अब यह बुकिंग घटकर 2.96 लाख रह गई है।
उन्होंने कहा, "एलपीजी की कोई कमी नहीं है। घरेलू गैस की बिना किसी देरी के आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। अभी तक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में कोई बड़ी समस्या नहीं है। अस्पतालों, स्कूलों, हॉस्टलों और आपातकालीन सेवाओं को एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति करने को प्राथमिकता दी जा रही है।" उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर ऑनलाइन बुक करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी एक सुनियोजित तरीके से काम कर रहे हैं और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए आपस में तालमेल बिठा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित