देहरादून , मार्च 19 -- ईरान युद्ध के कारण उपजे हालातों में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की आपूर्ति में कमी आने के बाद उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में देहरादून जिला प्रशासन ने गैस कालाबाजारी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए अब तक पांच मामले दर्ज करने के साथ तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर एकत्र करने के आरोप में जेल भेजा है।
जिला अधिकारी सविन बसंल ने गुरुवार को बताया कि अभी तक 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक व सात छोटे सिलेंडर कालाबाजारी करने वालों से बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को उक्त सिलेंडर किस एजेंसी के हैं, इसका पुष्टि करते हुए रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित