नयी दिल्ली , मार्च 26 -- एयर इंडिया की लंदन जा रही एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को बीच रास्ते से दिल्ली वापस आ गयी।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिग हुई। यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन भेजने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं।
सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई111 उस समय पश्चिम एशिया के ऊपर उड़ान भर रही थी जब तकनीकी खामी का पता चला। चालक दल के सदस्यों ने विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। उड़ान रात सवा बारह बजे के आसपास दिल्ली से रवाना हुई थी और सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस आ गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित