नयी दिल्ली , मार्च 15 -- एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रविवार 15 मार्च की अपनी कई विशेष उड़ानें रद्द कर दी हैं।
टाटा समूह की कंपनियों ने रविवार को बताया कि यूएई हवाई अड्डा प्राधिकरण के निर्देश पर ये उड़ानें रद्द की गयी हैं। अबु धाबी, रस अल खैमा और शारजाह को जाने वाली विशेष उड़ानों को रद्द किया गया है।
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में खेद व्यक्त करते हुए बताया गया है कि प्रभावित यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आगे की तारीखों के लिए टिकट बुक करा सकते हैं या पूरा रिफंड पा सकते हैं। इनके अलावा, दिल्ली से दुबई की एयर इंडिया की पांच में से चार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित