नयी दिल्ली , मार्च 23 -- एयर इंडिया और इंडिगो ने मंगलवार को भारत और पश्चिम एशिया के बीच कुल 54 उड़ानों के परिचालन की घोषणा की है।
एयर इंडिया ने सोमवार को बताया कि वह अपनी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ मिलकर 24 मार्च को पश्चिम एशिया के लिए और वहां से वापसी को मिलाकर कुल 24 उड़ानों का परिचालन करेगी। इसमें नियमित और विशेष दोनों उड़ानें शामिल होंगी। इसमें जेद्दा के लिए 10 तथा मस्कट के लिए चार उड़ानें (आने और जाने की मिलाकर) शामिल हैं। इसके अलावा कुल 10 विशेष उड़ानें होंगी।
ओमान की राजधानी मस्कट से मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस कि दिल्ली और मुंबई की नियमित उड़ानें उपलब्ध होंगी। सऊदी अरब के प्रमुख शहर जेद्दा से वह हैदराबाद और कोझिकोड़ के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी। एयर इंडिया ने जेद्दा से दिल्ली के लिए एक और मुंबई के लिए दो विशेष उड़ानों की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित