नयी दिल्ली , दिसंबर 17 -- एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड के साथ साझेदारी में एयरटेल थैंक्स ऐप पर भारत कनेक्ट (बीबीपीएस) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ईवी वॉलिट रिचार्ज की सुविधा शुरू की है।

अब तक इलेक्ट्रिक वाहन के मालिकों को चार्जिंग का भुगतान करने के लिए चार्जिंग प्वाईंट ऑपरेटर द्वारा दिए गए वॉलिट का उपयोग करना पड़ता था। ईवी रिचार्ज श्रेणी के साथ एयरटेल पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से सीधे अपने ईवी वॉलेट को टॉप अप करने में सक्षम बनाता है, जिससे यह प्रक्रिया सहज और तेज हो जाती है।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ग्राहकों को बस ऐप में लॉग इन करना है, बिल भुगतान के अंतर्गत "ईवी रिचार्ज" का चयन करना है, अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और रिचार्ज राशि दर्ज करनी है। भारत कनेक्ट सक्षम ऐप के माध्यम से सुरक्षित रूप से पुष्टि करके भुगतान करना है, और रिचार्ज की राशि तुरंत उनके वॉलिट में दिखाई देगी। यह सुविधा सभी एयरटेल थैंक्स ऐप उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित