नयी दिल्ली , दिसंबर 16 -- दूरसंचार विभाग ने ग्राहकों के केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) के सत्यापन में लापरवाही के लिए निजी दूरसंचार कंपनी एयरटेल पर 2.09 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
एयरटेल ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि उसे इस संबंध में विभाग से आज ही नोटिस प्राप्त हुआ है। वह जुर्माने के खिलाफ अपील नहीं करेगी और जुर्माना भरेगी।
उसने बताया कि दूरसंचार विभाग ने अक्टूबर महीने के ग्राहकों के आवेदनों का ऑडिट किया था जिसके दौरान केवाईसी के सत्यापन में खामी की बात सामने आयी थी।
एयरटेल ने बताया है कि इससे जुर्माने के अतिरिक्त कंपनी पर और किसी प्रकार का असर नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित