ऋषिकेश , मार्च 05 -- उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के कैंसर चिकित्सा एवं रुधिर विज्ञान विभाग में आयोजित एक समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को गुरुवार को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में विभाग के कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं सह आचार्य डॉ. अमित सहरावत ने विभाग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में अरविंद घिल्डियाल, शालिनी रावत, सुभाष चंद्र, राजेश नेगी और लक्ष्मण धाकड़ शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. सहरावत ने कहा कि सम्मान परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि उनसे परिवार और समाज को अधिक अपेक्षाएं होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित