जयपुर , फरवरी 06 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित मालवीय राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (एमएनआईटी) में तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव "ब्लिट्ज़श्लैग 2026 की शुक्रवार को यहां शुरु हुआ जिसमें देशभर के आईआईटी, एनआईटी, अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों तथा विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की 40 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।
इसके पहले दिन की शुरुआत इसके प्रमुख आकर्षण कार्यक्रमों पनाश (फैशन प्रतियोगिता) और तमाशा (नुक्कड़ नाटक) से हुई। सेंट्रल लॉन, एसएसी लॉन और एयर थिएटर मेंआयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। रंग-बिरंगे विषयों,शानदार प्रस्तुतियों और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने पहले दिन को बेहद खास बना दिया।
फ्लैगशिप कार्यक्रमों के बाद दर्शकों को प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन मोहित मोरानी की हास्य प्रस्तुति देखने को मिली। उनकी चुटीली टिप्पणियों और रोचक कहानी-कथन ने दर्शकों को खूब हंसाया और पूरे माहौल को जीवंत बना दिया गया। डीजे नाइट में संगीत और नृत्य के साथ विद्यार्थियों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इन प्रमुख आकर्षणों के साथ दिनभर कई रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। ट्रैवल एंड हेरिटेज विज़िट क्लब द्वारा डाइसी डेयर्स और क्रिएटिव आर्ट्स क्लब द्वारा जूट आर्टऑन बॉटल ने रचनात्मक माहौल तैयार किया गया। ओपन एयर थिएटर में डांस क्लब के ब्रेकफ्री कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं डिबेट क्लब द्वारा आयोजित ब्रिटिश पार्लियामेंट्री डिबेट ने बौद्धिक विमर्श को बढ़ावा दिया। फिल्म मेकिंग क्लब का फिल्मी फंडा और थिंक इंडिया का क्विज़ बाउल प्रतियोगिता भावना से भरपूर रहे। मास एंडमीडिया क्लब ने स्क्विड गेम, अपसाइड डाउन और एमएनआईटी्स लाइवजैसे नवाचारी कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित किया।
एंटरप्रेन्योरशिपडेवलपमेंट सेल द्वारा आयोजित आईपीएल ऑक्शन ने रणनीतिक सोच और प्रतिस्पर्धा का रोमांच पैदा किया। फोटोग्राफी क्लब ने मोमेंट्स और बियॉन्ड द लेंस केमाध्यम से दृश्य कथाओं को प्रस्तुत किया जबकि पोएट्री क्लब के ओपन माइक प्रतियोगिताने रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान किया। लैंग्वेज एंड इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वाराआयोजित यूथ पार्लियामेंट ने छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित