मुंबई , जनवरी 25 -- देश के पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेश (एफपीआई) में जनवरी में अबतक 27,454 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई निवेशकों ने जनवरी में शुद्ध रूप से 33,518 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। अन्य माध्यमों में वे शुद्ध रूप से लिवाल रहे हैं।

शुद्ध बिकवाली का मतलब है कि उनकी बिक्री खरीद से अधिक रही। डेट में उन्होंने 5,538 करोड़ रुपये लगाये। हाइब्रिड माध्यमों में उनका निवेश 23.68 करोड़ रुपये रहा। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 626 करोड़ रुपये रहा। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई निवेशक भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2025 में उन्होंने शुद्ध रूप से 38,721 करोड़ रुपये निकाले थे। पिछले साल उन्होंने कुल 83,972 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित