नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि "एपस्टीन फाइल" में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मित्रों और केंद्रीय मंत्रियों का नाम आना बेहद गंभीर बात है और यह देश की छवि से जुड़ा बड़ा प्रश्न है।

श्री गांधी ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि एपस्टीन जैसे घिनौने अपराधी के साथ नाम जुड़ना अपने आप में शर्म की बात है और सरकार को देश की जनता के समक्ष इसका जवाब देना चाहिए।

उन्होंने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि इस समझौते में देश के हितों से समझौता किया गया। सरकार ने देश का डेटा सौंप दिया, किसानों को नुकसान पहुंचाया और कपड़ा उद्योग को बर्बाद कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित