चेन्नई , दिसंबर 16 -- तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुल 54 सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट मद्रास रेजिमेंट केन्द्र, वेलिंगटन में आर्मी अटैचमेंट कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। इस शिविर का समापन 21 दिसंबर को होगा।
रक्षा मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कैडेट भारतीय सेना की कार्यशैली का बारीकी से अनुभव प्राप्त कर रहे हैं जिसमें प्रशिक्षण, लोकाचार, अनुशासन और मद्रास रेजिमेंट की गौरवशाली विरासत शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित