नयी दिल्ली , फरवरी 26 -- शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की आठवीं कक्षा की समाज विज्ञान की पुस्तक विवाद पर कहा कि सरकार न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है और उच्चतम न्यायालय के सभी निर्देशों का पालन किया जायेगा।
श्री प्रधान ने उच्चतम न्यायालय के एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश पर गुरूवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''हम न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं। न्यायपालिका ने जो भी कहा है, हम उसका पूरा पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ है, उससे मैं दुखी दुखी हूं, और मैं इस पर अफसोस जताता हूं।''उन्होंने कहा कि जब यह घटना हमारे सामने आयी तुरंत ही एनसीईआरटी को निर्देश देकर सारी किताबों को वापस कराया। किताबें आगे नहीं पहुंचे उसकी व्यवस्था की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित