सोनभद्र , फरवरी 02 -- एनटीपीसी रिहंद परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर संजय असाटी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
एनटीपीसी रिहंद के उप प्रबंधक रौशन कुमार ने बताया कि संजय असाटी इससे पूर्व एनटीपीसी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने जबलपुर से वर्ष 1988 में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और सितंबर 1989 में एनटीपीसी पीएमआई, नोएडा में कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1990 में उनकी नियुक्ति एनटीपीसी विंध्याचल के सी एंड आई मेंटेनेंस विभाग में हुई।
विंध्याचल के अलावा श्री असाटी ने एनटीपीसी ऊंचाहार, झज्जर एवं रिहंद परियोजनाओं में भी विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रबंधन ने विश्वास जताया है कि उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में एनटीपीसी रिहंद परियोजना नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित