नयी दिल्ली , मार्च 07 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्वतः हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड में एक नियोक्ता की यातना झेल रहे छह भारतीय श्रमिकों को मुक्त करा लिया।
एनएचआरसी ने आज बताया कि आयोग के स्वतः हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप विदेश मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाईलैंड में पिछले छह महीनों से अपने नियोक्ता की यातना झेल रहे छह भारतीय श्रमिकों को मुक्त करा लिया। एनएचआरसी द्वारा विदेश मंत्रालय को 20 फरवरी को पत्र भेजे जाने के ठीक अगले दिन ही उनमें से चार को भारत वापस लाया गया। वे श्रमिक बैंकॉक से अपने नियोक्ता द्वारा बुक की गई उड़ान से कोलकाता पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित