लंदन , मई 03 -- अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) ने लंदन में वर्ल्ड टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप फाइनल्स में सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला एथलीट के 'अनुचित शारीरिक संपर्क' की रिपोर्ट के बाद कहा कि एथलीटों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है।

आईटीटीएफ ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि वर्ल्ड टेबल टेनिस और स्थानीय आयोजक इस दावे से "बहुत परेशान" हैं। इसकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित