एडिलेड , दिसंबर 16 -- ऑस्ट्रेलिया के लोकप्रिय गायक जॉन विलियमसन बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट से पहले यहां बॉन्डी बीच आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिये एडिलेड ओवल में अपना प्रसिद्ध गाना 'ट्रू ब्लू' गायेंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पिंक बॉल टेस्ट से पहले कई यादगार कार्यक्रमों की घोषणा की है। यह मैच रविवार के आतंकवादी हमले के बाद देश का पहला बड़ा खेल आयोजन होगा। मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा। झंडे आधे झुके रहेंगे, खिलाड़ी काली आर्मबैंड पहनेंगे और मुकाबले के लिये सुरक्षा भी बढ़ा दी जाएगी। इसके साथ ही स्टेडियम में खास तौर पर पुलिस तैनात की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित