मुंबई , अप्रैल 20 -- िल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर आज अक्षय तृतीया के दूसरे दिन माँ लक्ष्मी स्वरूप एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है, जिससे उनके परिवार में खुशियों की नई सौगात आई है। इस खुशी भरी खबर को बेहद खास अंदाज़ में उनके बेटे मीर ने अपने माता-पिता के सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया है। मीर ने बताया कि वह अब एक छोटी बहन का बड़ा भाई बन गया है।
बेटी के आगमन के साथ ही परिवार के लिए यह एक खूबसूरत नया अध्याय शुरू हो गया है, जो घर में अपार खुशियाँ लेकर आया है। इस घोषणा के बाद से ही फैंस और शुभचिंतकों की ओर से एटली के साथ बेटे मीर और प्रिया एटली को ढेर सारी बधाइयाँ और प्यार मिल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित