नयी दिल्ली , मार्च 18 -- लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए संविधान (129 वां संशोधन) विधेयक, 2024 पर बनी संयुक्त संसदीय समिति के प्रतिवेदन को पेश करने के समय को बढ़ाने के प्रस्ताव को लोकसभा ने बुधवार को ध्वनि मत से पारित कर दिया।
विधेयक की समीक्षा कर रही समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने प्रतिवेदन पेश करने की अवधि आगामी मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।
गौरतलब है कि श्री चौधरी की अध्यक्षता वाली संयुक्त समिति इस विधेयक की समीक्षा कर रही है। इस विधेयक का उद्देश्य सभी विधानसभाओं का कार्यकाल लोकसभा के कार्यकाल के साथ जोड़ना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित