भीलवाड़ा , अप्रैल 27 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि '6 बैंक स्ट्रीट' स्थित एक किराए के मकान में भानूप्रताप सिंह (42) का शव रविवार को फंदे से लटका मिला। आज दोपहर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतक के होंठ पर मिले चोट के निशानों ने मौत के मामले को संदिग्ध बना दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित