रांची , मार्च 05 -- झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक छल के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाने की साजिश की जो एक राजनीतिक धोखा है।

डॉ कुमार ने यहां कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से बेदखल करने की साजिश भारतीय जनता पार्टी आज से नहीं लंबे दिनों से प्रयास कर रही थी और आखिरकर आज भाजपा ने उन्हें अपने चंगुल में फंसा ही लिया। इस संबंध में लगातार हमारे नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को अगाह करते आ रहे थे और आज वही हुआ।

भारतीय जनता पार्टी का यही कुचक्र और राजनीति के तहत इतना मानसिक दबाव बनाया गया,बढ़ाया कि आज उन्हें कुर्सी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा । जनता द्वारा चुनी हुई सरकार के मुखिया को प्रेशर पॉलिटिक्स कर के जबरदस्ती कुर्सी से हटाना यह काफी अन्याय पूर्ण है और बिहार के आम आवाम के साथ धोखा है।

डॉ कुमार ने कहा कि भाजपा जब-जब किसी दल को अपने साथ रखकर राजनीति की है तब तब उस पार्टी को बर्बाद करने का साजिश की है इसके कई उदाहरण है वह शिवसेना की पार्टी हो या चौटाला जी की पार्टी हो या अन्य कोई सहयोगी पार्टी हो , भारतीय जनता पार्टी ने समाप्त करने का काम किया और वही कुचक्र बिहार में भारतीय जनता पार्टी कर रही है ताकि जदयू वहां से समाप्त हो जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित