बारां , दिसंबर 30 -- राजस्थान में बारां के सर्राफा बाजार में एक व्यापारी को चांदी के सिक्कों से भरी थेली सड़क पर मिली जिसे उन्होंने उसके असली मालिक को एक सप्ताह में ढूंढ़कर लौटा दी।

सर्राफा संस्थान बारां के मीडिया प्रवक्ता आशीष सोनी ने मंगलवार को बताया कि गत सप्ताह बारां के सर्राफा बाजार में किसी व्यापारी की करीब एक किलो चांदी के सिक्कों से भरी थैली शहर के घंटाघर के पीछे चतुर्भुज मंदिर के पास गली में गिर गई थी। शाम को सर्राफा संघ के अध्यक्ष कपिल पोरवाल किसी काम से बाजार में जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क पर पड़ी उस लावारिस थैली पर पड़ी। जब उन्होंने उसे उठाकर देखा तो उसमें चांदी के सिक्के निकले।

उन्होंने बताया कि उस थैली को श्री पोरवाल उठा कर अपने प्रतिष्ठान पर ले आए और उन सिक्कों के वास्तविक मालिक का पता लगाने में जुट गए। करीब एक सप्ताह बाद पता लगा कि वह सिक्कों की थैली सर्राफा बाजार के ही व्यापारी मुकेश नंदवाना की थीइस पर श्री पोरवाल ने मुकेश नंदवाना को अपने प्रतिष्ठान पर बुलाया। आज शाम को बाजार के सर्राफा व्यापारियों की उपस्थिति में सिक्कों कीं थैली सर्राफा व्यापारी मुकेश नंदवाना को सुपुर्द की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित