पटना, मार्च 31 -- एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक राजगीर खेल अकादमी में 16 वीं सब जूनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने आज बताया कि देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 600 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 16 वीं सब जूनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 राजगीर में तथा 16 वीं सब जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 रांची में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बिहार हॉकी टीम के खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी इस बार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को मिली है।

श्री शंकरण ने बताया कि 30 मार्च को राजगीर खेल अकादमी में बिहार टीम के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल किया गया और बालक बालिका दोनों टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार (बीएसएसए) हॉकी टीम पुरुष वर्ग में खेलने वाले खिलाड़ियों में सावन कुमार, विवेक विश्वकर्मा (गोलकीपर), अभय शाह, अमृतांशु पांडेय, विक्रम कुमार, सुमित कुमार, सूरज कुमार, सोनू अंसारी (डिफेंडर), सत्यम पांडे, अमीरचंद कुमार, योगेश कुमार, अजय कुशवाहा (मिड-फील्डर), छोटू कुमार, श्लोक वर्मा, आलोक कुमार सिंह, अर्पित यादव, रॉबिन्स राठौर, सुमन कुमार (फॉरवर्ड) शामिल हैं।

श्री शंकरण ने बताया कि बिहार महिला टीम के खिलाड़ियों में सुनंदा कुमारी, आनंदी कुमारी (गोलकीपर), श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी, समीक्षा कुमारी, रूपम कुमारी, ऋतिका सिंह (डिफेंडर), सोनम यादव, मालती हांसदा, रागिनी कुमारी, अंजलि कुमारी, मनीषा कुमारी (मिड-फील्डर), सिद्धि विनायक, स्वीटी रॉय, पिंकी कुमारी, कृतिका कुमारी, रितम कुमारी, सीता कुमारी (फॉरवर्ड) शामिल है।

बिहार (बीएसएसए) पुरुष टीम का पहला मुकाबला एक अप्रैल को संध्या चार बजे छत्तीसगढ़ टीम के साथ खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित