गांधीनगर , अक्टूबर 30 -- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुरुवार को गुजरात में एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र तथा गुजरात सरकार के सहयोग से 'राष्ट्रीय एकता दिवस' भव्य उत्सव समारोह 31 अक्टूबर को मनाया जायेगा।
सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस उत्सव के साथ ही एक से 15 नवंबर के दौरान एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में 'भारत पर्व 2025' का आयोजन किया गया है। इस भारत पर्व के दौरान देश की विविधता में एकता की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को उजागर करेंगे।
भारत पर्व कार्यक्रम पहली बार दिल्ली से बाहर गुजरात में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एकतागर में आयोजित हो रहा है।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय तथा गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग एवं युवा सेवा सांस्कृतिक गतिविधियों के विभाग के सहयोग से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता नगर में भारत पर्व 2025 भव्य रूप से मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को प्रस्तुत करेगा। इस अवसर पर अनेकता में एकता दर्शाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
भारत पर्व के विषय में विभिन्न कार्यक्रम एक से 15 नवंबर भारत पर्व 2025 आयोजित किये जायेंगे। भारत पर्व हर वर्ष आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो भारत की विभिन्न सांस्कृतिक विरासत, खाद्य परंपरा एवं कलात्मक कौशल्य को दर्शाता है तथा राष्ट्रीय एकता और सामूहिक गौरव का संदेश देता है।
इस वर्ष यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के साथ सुसंगत है और इस बार का भारत पर्व भारत की विविधता, एकता एवं शक्ति का उत्सव मनाने वाले एक भव्य उत्सव-समारोह के रूप में एक आइकॉनिक पर्यटन स्थल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में मनाया जायेगा।
विभिन्न राज्य सरकारों तथा केन्द्र सरकार के जन प्रतिनिधि, साथ ही विख्यात कलाकार, कारीगर तथा विशेष अतिथि इस 15 दिवसीय उत्सव के विभिन्न दिनों में कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे।
प्रतिदिन शाम को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में डैम व्यू पॉइंट 1, वैली ऑफ फ्लॉवर के पास बनाए गए सांस्कृतिक मंच पर दो अलग-अलग राज्यों की जोड़ी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, जो उन राज्यों की अनूठी परंपरा और कला फॉर्म्स को प्रदर्शित करेंगी। पन्द्रह नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती उत्सव के लिए विशेष प्रस्तुति आयोजित होगी। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में जंगल सफारी के पास विभिन्न राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के व्यंजन परोसने वाले 45 फूड स्टॉल तथा एक लाइव स्टूडियो किचन का आयोजन।
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में जंगल सफारी के पास 55 हस्तकला स्टॉल, जो भारत के विभिन्न राज्यों की विविधतापूर्ण एवं नवीन हस्तकला प्रदर्शित करेंगे। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में जंगल सफारी के पास भारत दर्शन पैवेलियन में विभिन्न राज्यों के पैवेलियन बनाये गये हैं, जो उनके प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तथा सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रदर्शित करेंगे। 16, 17 नवंबर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में साइक्लोथॉन उत्सव के समापन अवसर पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में साइक्लोथॉन इवेंट आयोजित होगी। 16 नवंबर को साइकलिंग फन राइड। 17 नवंबर को साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ऑफ गुजरात के सहयोग से साइक्लोथॉन प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें देशभर से लगभग 5,000 साइकिल चालक भाग लेंगे।
एक से 14 नवंबर के दौरान निम्नानुसार विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एक नवंबर को गुजरात, दो नवंबर को तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तीन नवंबर को पंजाब, आंध्र प्रदेश, चार नवंबर को हिमाचल प्रदेश, केरल, पांच नवंबर को उत्तराखंड, कर्नाटक, छह नवंबर को हरियाणा, तेलंगाना, सात नवंबर को राजस्थान, असम, आठ नवंबर को महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, नो नवंबर को गोवा, झारखंड, दस नवंबर को दिल्ली, सिक्किम, छत्तीसगढ़, 11 नवंबर को मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, 13 नवंबर को बिहार, त्रिपुरा, मिजोरम और 14 नवंबर को चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, दमण, दीव एवं दादरा नगरहवेली, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित