मुंबई , दिसंबर 19 -- टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने स्टार प्लस के सबसे लोकप्रिय शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आए बहुचर्चित लीप पर अपनी बात रखी है।

एकता कपूर ने इस बड़े बदलाव के पीछे की सोच को साफ करते हुए बताया कि कहानी को किस दिशा में ले जाया जा रहा है। एकता कपूर का कहना है कि यह लीप किसी ड्रामैटिक अंत के लिए नहीं, बल्कि भावनाओं की सच्चाई को दिखाने के लिए लाया गया है।

एकता कपूर ने बताया कि शो में लीप लाने का फैसला इस सोच से लिया गया कि समय के साथ रिश्ते कैसे बदलते हैं। उनके लिए यह कोई पुराने सफर का अंत नहीं है, बल्कि ज़िंदगी की तरह एक आगे बढ़ने की प्रक्रिया है। जैसे असल ज़िंदगी में रिश्तों में समय के साथ दूरी आती है, भावनाएं बदलती हैं और उनके मायने नए हो जाते हैं, वैसे ही इस लीप के ज़रिए कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित