चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 04 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में मादक पदार्थ निरोधक बल (एएनटीएफ) ने 11 लाख रुपये के इनामी तस्करों को पकड़कर भारी मात्रा में अफीम, डोडा चूरा, गांजा, एमडीएमए, हेरोइन सहित शराब पकड़ी है।
एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक विकासकुमार ने शनिवार को बताया कि राज्य में एएनटीएफ ने अपने गठन के मात्र 175 दिनों मे राजस्थान में कुल 213 कार्रवाईयां करके 227 किलो अफीम, 10 हजार 550 किलो डोडाचूरा, आठ किलो 500 ग्राम एमडीएमए, 23 हजार नशे की गोलियां, दो किलो हेरोइन, 265 किलो गांजा, पांच हजार किलो 500 ग्राम भांग के साथ नशे की अवैध खेती को नेस्तनाबूत करके आठ लाख अफीम पौधे एवं 18 हजार गांजे के पौधे जब्त किये हैं साथ ही तीस एमडीएम ए की फैक्ट्रियां भी पकड़ी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान नशे की खेप के साथ पकड़े गये तस्करों के अलावा कुल 45 तस्करों को गिरफ्तार किया जिनमें 11 लाख के इनामी तस्कर शामिल है जो वर्षों से फरार थे। इन तस्करों के कब्जे से 47 कारें, 14 दुपहिया, चार ट्रक के साथ पांच पिस्तौल, 118 कारतूस एवं पांच मेगजीन भी जब्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित