हनुमानगढ़ , जनवरी 27 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने तीन व्यक्तियों को एंबुलेंस में पोस्त की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने मंगलवार को बताया कि पुलिस दल ने सुबह नाकाबंदी के दौरान एम्बुलेंस की तलाशी ली, तो उसमें 20 किलो 800 ग्राम अवैध पोस्त छिलका मिला। इस पर एम्बुलेंस में सवार संदीपसिंह कुलविंदर सिंह (24) और कोमल सिंह (18) को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित