ऋषिकेश , दिसंबर 14 -- ऋषिकेश के रायवाला क्षेत्र में रविवार तड़के हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही सेना की स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे खड़े सीमेंट मिक्सर वाहन (कैप्सूल ट्रक) से टकरा गई जिसमें सेना के चार कर्मी घायल हो गए। यह हादसा सत्यनारायण मंदिर के समीप रायवाला में हुआ।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली रायवाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और घायल सैन्य कर्मियों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित