ऋषिकेश , जनवरी 28 -- उत्तराखंड के देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे और चंद्रेश्वर नगर स्थित सीवेज जल उपचार संयंत्र (एसटीपी प्लांट) के पास से गंगा में जा रहे गंदे नाले का निरीक्षण किया। श्री बंसल ने नाले के खुले हिस्से का भी जायजा लिया और नाले को टैप करने के संबंध में अधिकारियों से गहन विचार-विमर्श किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा में गिर रहे इस नाले से जल प्रदूषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाले को टैप करने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द शासन को प्रस्तुत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित